UP BJP Leader Viral Video: चलती बाइक में महिला के साथ रोमांस करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल तो बोले- मेरी बहन…, देखिए वीडियो

UP BJP Leader Viral Video: चलती बाइक में महिला के साथ रोमांस करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल तो बोले- मेरी बहन..., देखिए वीडियो

Modified Date: August 8, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: August 8, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा का महिला के साथ बाइक पर वीडियो वायरल
  • नेता ने वीडियो को राजनीतिक साजिश बताते हुए महिला को बहन जैसी बताया
  • महिला की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत/मुकदमा दर्ज होने और पुलिस जांच की बात सामने आई

वाराणसी: UP BJP Leader Viral Video पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलती बाइक में ऐसी हरकत करने वाले भाजपा नेता नामित पार्षद हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि भाजपा नेता ने वायरल वीडियो में दिखने वाली महिला को अपनी बहन बताया है। फिलहाल ये वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखती है।

महिला के साथ भाजपा नेता का अश्लील वीडियो

UP BJP Leader Viral Video मिली जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा ये वीडियो मनोज यादव नाम के भाजपा नेता का है, जो काल भैरव वार्ड से पार्षद भी हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाजपा नेता मनोज यादव बाइक पर चलते हुए रील बना रहे हैं और एक महिला पीछे बैठी हुई है। वीडियो आगे देखने पर करीब 1 मिनट 11 सेकेंड पर पीछे बैठी महिला मनोज यादव को किस करती है।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पार्षद मनोज यादव मीडिया के सामने आए और पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से विरोधियों ने इस वीडियो को वायरल कराया है। उनका दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला से उनके पारिवारिक संबंध हैं और वह उन्हें बहन तथा देवर-भाभी जैसे रिश्ते के रूप में मानते हैं।

मनोज यादव बोले- महिला मेरी बहन जैसी

मनोज यादव ने यह भी कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित महिला की ओर से कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।फिलहाल पूरे मामले में सबसे अधिक चर्चा पार्षद की सफाई को लेकर हो रही है। जिस वीडियो में महिला कई बार उनके गाल पर चुंबन करती नजर आ रही है, उस पर पार्षद द्वारा “भाई-बहन जैसा रिश्ता” होने का दावा किए जाने से सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि पुलिस में दर्ज मुकदमे और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"