उप्र : इटावा में रेलवे ट्रैक के पास युवक-युवती के शव मिले, प्रेम प्रसंग का संदेह

उप्र : इटावा में रेलवे ट्रैक के पास युवक-युवती के शव मिले, प्रेम प्रसंग का संदेह

उप्र : इटावा में रेलवे ट्रैक के पास युवक-युवती के शव मिले, प्रेम प्रसंग का संदेह
Modified Date: July 24, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:56 pm IST

इटावा, 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, टूंडला-कानपुर रेलखंड पर रेलवे लाइन के किनारे शव पड़े देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय जसवंतनगर पुलिस को दी।

जसवंतनगर के थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि दोनों शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। ऐसी आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। घटना रात के समय हुई प्रतीत होती है।’’

पुलिस ने मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि आसपास के जिलों के थानों से लापता युवक-युवतियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि पहचान के लिए दोनों शवों को शवगृह में रखवाया गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में