उप्र: पीलीभीत में प्रेमिका के अंतिम संस्कार के बाद प्रेमी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
उप्र: पीलीभीत में प्रेमिका के अंतिम संस्कार के बाद प्रेमी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
पीलीभीत, 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 15 साल की एक लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किये जाने के एक दिन बाद उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने बुधवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के सुंगढ़ी थानाक्षेत्र में हुई।
सुनगढ़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों ही आत्महत्याओं के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
उन्होंने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपराभगु ग्राम में 15 वर्षीय लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत के बाद बुधवार को जब उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जानकारी उसके प्रेमी करण (20) को मिली तो उसने भी गांव के निकट एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, करण पिछले तीन वर्षों से पिपराभगु में अपने नाना के घर रह रहा था और उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग था।
पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत की खबर सुनने के बाद करण लापता हो गया था और परिजनों ने कुछ देर ढूंढने के बाद उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


