उप्र: फावड़ा मारकर किसान की हत्या

उप्र: फावड़ा मारकर किसान की हत्या

उप्र: फावड़ा मारकर किसान की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: May 22, 2022 9:23 pm IST

कन्नौज (उप्र), 22 मई (भाषा) कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में एक किसान की फावड़े से प्रहार करके हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छिबरामऊ के भौसी नगला गांव में संजय राजपूत (22) शनिवार रात खेत में पानी लगाने गया था। रविवार सुबह खेत से लगभग पांच किलोमीटर दूर संजय का शव पड़ा मिला जबकि खून से सना हुआ फावड़ा उसके खेत में ही बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा फोरेंसिक जांच टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिये तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

भाषा सं सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में