उप्र: खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को लखनऊ में उतारा गया

उप्र: खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को लखनऊ में उतारा गया

उप्र: खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को लखनऊ में उतारा गया
Modified Date: April 1, 2026 / 12:52 am IST
Published Date: April 1, 2026 12:52 am IST

लखनऊ, 31 मार्च (भाषा) नेपाल में खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एफजेड1595 लखनऊ में लगभग एक घंटे तक रुकी और फिर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जाने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने के कारण सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात् स्थिति में उतारा गया था।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में