CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश सरकार ने दूर की खिलाड़ियों की चिंता! अब तक इतने लोगों को मिली नौकरी, सीएम योगी ने खुद दी जानकारी
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि, उनकी सरकार ने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in
- सीएम योगी ने कहा - सरकार ने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।
- सीएम योगी ने कहा - नौकरी पाने वालों में पुलिस उपाधीक्षक रैंक के व्यक्ति शामिल हैं।
- जिन लोगों को नौकरी दी गई है उनमें कुछ तहसीलदार, अपर निदेशक (खेल) और अन्य विभागों में तैनात हैं।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि, उनकी सरकार ने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष रूप से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रैंक के व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा, “प्रदेश के भीतर आपने देखा होगा कि हमारे धावकों ने पदक जीते और देश के लिए खेला, लेकिन उन्हें समाज और सरकार से जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था, उसकी कमी थी (CM Yogi Adityanath News)। हमने कहा कि वे देश के लिए खेल रहे हैं, हमें उन्हें कुछ गारंटी देनी चाहिए। कम से कम हम सरकारी सेवा में उस खिलाड़ी को एक अवसर दे सकते हैं।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने हमारी नीति में परिवर्तन किया और आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने प्रदेश में अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधे तौर पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रैंक तक की नियुक्ति शामिल है।” (CM Yogi Adityanath News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है, उनमें कुछ तहसीलदार, अपर निदेशक (खेल) और अन्य विभागों में तैनात हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP BJP Mahila Morcha List 2026 : BJP महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, डॉ. सपना वर्मा और ज्योति सिंह राजपूत बनीं महामंत्री, देखें किसे मिली कौन सी कुर्सी
- Tilhan Kisan Mela 2026 : “किसानों से किया हर वादा पूरा” दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने वाले सरकारी प्रयासों से किसानों की हुई चांदी, CM ने दी बड़ी सौगात
- UP Conductor Recruitment: बेरोजगार महिलाओं के लिए शानदार मौका, सरकारी बसों में इतने पदों पर होगी कंडक्टरों की भर्ती, जानिए कहां कर सकते हैं आवेदन?

Facebook


