Dhamtari Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए कई थानों के टीआई, खुद पुलिसकर्मियों को भी नहीं लगी भनक

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए कई थानों के टीआई, Dhamtari Police Transfer: Many Thana Incharge Changed

Dhamtari Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए कई थानों के टीआई, खुद पुलिसकर्मियों को भी नहीं लगी भनक

Dhamtari Police Transfer. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: September 5, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: September 5, 2026 8:16 pm IST

देवेंद्र कुमार मिश्रा, धमतरी। Dhamtari Police Transfer छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के एसपी भावना पांडेय ने शनिवार को चार थाना प्रभारियों का तबादला किया है।  जारी आदेश के अनुसार दुगली के थाना प्रभारी चक्रधर बाघ को अब थाना प्रभारी सिहावा बनाया गया है। वहीं सिहावा के थाना प्रभारी को नगरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Dhamtari Police Transfer वहीं नगरी थाने में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे तापेश्वर सिंह नेताम को दुगली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ रमनलाल उसेंडी को अब मैदानी तैनाती दी गई है। उन्हें केरेगांव थाने का प्रभारी बनाया गया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।