Congress Incharge Change: कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, इस नेता को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश

कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, इस नेता को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, Congress Changed In-Charges of States including Chhattisgarh

Congress Incharge Change: कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, इस नेता को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश

Chhattisgarh Congress Leader Show Cause Notice || Image- IBC24 News File Image

Modified Date: September 5, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: September 5, 2026 9:03 pm IST

नई दिल्लीः Congress Incharge Change: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सचिन पायलट को अब पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में लोहरदगा (ST) लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया।

Congress Incharge Change: शनिवार को कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी संगठन में AICC के जनरल सेक्रेटरी/इंचार्ज का कुछ राज्यों में फेरबदल किया गया है। भूपेश बघेल को असम का प्रभारी महासिचव बनाया गया है। उनकी जगह पंजाब में सचिन पायलट को प्रभारी महासिचव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासिचव नियुक्त किया गया है। वहीं, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. श्रीबेला प्रसाद को महाराष्ट्र और श्री मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।