उप्र : शामली में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

उप्र : शामली में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

उप्र : शामली में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
Modified Date: May 23, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: May 23, 2026 7:25 pm IST

मुजफ्फरनगर, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार को पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की।

अपर पुलिस अधीक्षक (शामली) सुमित शुक्ला ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को एक युवक के साथ अपने घर के अंदर देखा।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय इशरत के रूप में हुई है, जो आरोपी आस मोहम्मद की पत्नी थी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, इशरत ने कुछ वर्ष पहले आस मोहम्मद के साथ प्रेम विवाह किया था।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में