उप्र : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: March 19, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: March 19, 2026 12:12 pm IST

संत कबीर नगर (उप्र), 19 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान नौरंगिया गांव के निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जिसे बुधवार देर शाम खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में एक दुकान से पकड़ा गया।

यह गिरफ्तारी अगस्त 2025 में लखनऊ एटीएस द्वारा उजागर किए गए फर्जी आधार कार्ड गिरोह की व्यापक जांच के बाद हुई है। उस समय गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों में कई गिरफ्तारियां की गई थीं।

जांच के दौरान, गिरोह को कथित तौर पर तकनीकी सहायता देने के लिए विश्वकर्मा का नाम सामने आया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस की सहायता से उसकी दुकान पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया।

एटीएस ने मौके से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

खलीलाबाद पुलिस थाने के प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने कहा कि एटीएस टीम ने आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को लखनऊ ले जाने से पहले स्थानीय पुलिस थाने में प्रारंभिक पूछताछ की।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में