उप्र: डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

उप्र: डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

उप्र: डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: April 16, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: April 16, 2026 1:09 pm IST

बलिया, 16 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में डॉ. भीम राव आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मिंटू सिंह सेंगर नाम के व्यक्ति ने आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर के प्रति जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गांव के दलित समाज के लोगों को अपशब्द कहे और इसका वीडियो ‘फेसबुक’ पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, डेहरी गांव के रहने वाले राम कुंवर, अनुज कुमार, प्रकाश चंद और अरुण कुमार की शिकायत पर बुधवार को सेंगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में