उप्र: कन्नौज में प्रेम प्रसंग के संदेह में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ads

उप्र: कन्नौज में प्रेम प्रसंग के संदेह में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 12:48 PM IST

कन्नौज, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक गांव में दिल्ली से लौटे एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ चौकी अंतर्गत लीलापुरवा गांव का निवासी सचिन दोहरे (20) करीब एक माह पहले नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गया था और शनिवार शाम घर लौट रहा था लेकिन घर पहुंचने से पहले ही गांव के बाहर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सचिन का शव गांव से लगभग 200 मीटर दूर पड़ा मिला और उसके चेहरे व सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

परिजनों के अनुसार, सचिन का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद था।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कुमार ने बताया, ‘‘युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र