उप्र : खेत में मिला नाबालिग छात्रा का शव

उप्र : खेत में मिला नाबालिग छात्रा का शव

उप्र : खेत में मिला नाबालिग छात्रा का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 25, 2022 10:51 am IST

शाहजहांपुर (उप्र), 25 नवंबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले के कांट थाना इलाके में 12 वर्षीय छात्रा का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. आनन्‍द ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांट थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा अपने घर से थोड़ी दूरी पर घास लेने गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को किशोरी घर पर एक बार घास पहुंचाकर, दोबारा बची हुई घास खेत से उठाने गई थी और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

अधिकारी ने बताया कि तलाश करने निकले लोगों को किशोरी का शव खेत में मिला। उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ बंधे हुए थे तथा मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। देर रात अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

आनन्द ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में