उप्र: ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौत
उप्र: ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौत
प्रतापगढ़ (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में नौ माह की गर्भवती महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति अपनी 26 वर्षीय पत्नी बीनू प्रजापति और तीन वर्षीय बेटे युवराज के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी कुंडा थाना क्षेत्र में चौसा कुटिया के पास करेंटी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की एक ई-रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राय ने बताया कि राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीनू प्रजापति और उसके बेटे युवराज को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र को प्रयागराज के एक अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीनू नौ माह की गर्भवती थी।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी

Facebook


