उप्र : दो युवकों के शव मिलने के मामले को पुलिस ने हत्या के बाद खुदखुशी की घटना बताया

उप्र : दो युवकों के शव मिलने के मामले को पुलिस ने हत्या के बाद खुदखुशी की घटना बताया

उप्र : दो युवकों के शव मिलने के मामले को पुलिस ने हत्या के बाद खुदखुशी की घटना बताया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 18, 2021 11:58 am IST

मुजफ्फरनगर, 18 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर के एक गांव में कुछ दिन पहले दो युवकों के शव मिलने की घटना के बारे में पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि उनमें से एक ने गोली मार कर दूसरे की हत्या की थी और उसके बाद आत्महत्या कर ली थी।

दुल्हेड़ा गांव में एक खेत में 13 अक्टूबर को पारस (22) और दीपक (23) के शव मिले थे। शवों पर गोली लगने के जख्म थे। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था और हत्या के दोषियों को पकड़ने की मांग की थी।

रविवार को, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच करने पर पता चला है कि दीपक ने पारस की हत्या करने के बाद खुदखुशी कर ली क्योंकि दोनों ही अपनी-अपनी प्रेमिकाओं से संबंध टूटने से दुखी थे।

कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने युवकों की कथित प्रेमिकाओं से बात की तब मामला स्पष्ट हो गया।

भाषा

मानसी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में