उप्र: राहुल गांधी ने सुलतानपुर में रामचेत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई
उप्र: राहुल गांधी ने सुलतानपुर में रामचेत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई
सुलतानपुर, 20 फरवरी (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां रामचेत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
राहुल गांधी करीब दो साल पहले जूते सिलने और बनाने का काम करने वाले रामचेत से मिले थे। उसके बाद रामचेत सुर्खियों में आ गये थे।
कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि राहुल गांधी सुलतानपुर से लखनऊ लौटते समय शुक्रवार को यहां रुके।
राहुल, शुक्रवार को सुलतानपुर में सांसदों व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत में पेश हुए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े 2018 के मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया।
कांग्रेस की सुलतानपुर जिला इकाई के प्रमुख अभिषेक सिंह राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “राहुल गांधी का काफिला रामचेत की दुकान पर रुका। रामचेत का पूरा परिवार वहां मौजूद था। राहुल गांधी ने परिवार का हालचाल पूछा और रामचेत की मृत्यु पर दुख भी जताया।”
सिंह ने कहा कि तीन महीने पहले रामचेत की कैंसर से मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने रामचेत की पोती के पैर की चोटों को देखा और पार्टी कार्यकर्ताओं को उसके इलाज की व्यवस्था करने को कहा।
इससे पहले राहुल 26 जुलाई, 2024 को रामचेत की दुकान पर थोड़ी देर रुके थे।
पर दुख भी जताया।”

राहुल ने पिछले साल फरवरी में रामचेत को दिल्ली बुलाया था, जहां रामचेत ने उन्हें अपने हाथ की बनी चप्पलें भेंट की थीं।
भाषा अरुनव आनन्द जितेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook