UP Road Accident: एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसे, देर रात दो बाइक से जा रहे थे लोग, तभी हो गया ये हादसा
UP Road Accident: एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसे, देर रात दो बाइक से जा रहे थे लोग, तभी हो गया ये हादसा
Gurugram Road Accident News/Image Source: IBC24
- बोलेरो जीप और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवकों की मौत
- हादसे में घायल भीष्म का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में जारी
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
उन्नाव: UP Road Accident उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त मोटर साइकिलों पर कुल पांच लोग सवार थे।
UP Road Accident पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बांगरमऊ) भेजवाया। सिंह के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभिषेक (25) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में आकाश (22) , भीष्म , होरीलाल (27) तथा अनुज कुमार (29) भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
क्षेत्राधिकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बांगरमऊ) के चिकित्सकों ने इन घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था, जहां उपचार के दौरान आकाश, होरीलाल और अनुज कुमार की भी मौत हो गई। घायल भीष्म का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक ये युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। पुलिस ने बताया बेहटा मुजावर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
- ran Statement on India: ईरान के इस मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल? इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, होर्मुज पर भी दिया बड़ा बयान
- Vande Bharat: प्रतीक यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव के भाई की मौत पर सस्पेंस, क्या विसरा रिपोर्ट में होगा चौंकाने वाला मामला?

Facebook


