RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
रायपुर में गरजा में कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB vs KKR Highlights: Virat Kohli scores century in Raipur
रायपुरः RCB vs KKR Highlights रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में RCB ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी है। कोहली ने यहां अपने आईपीएल कैरियर का 9वां शानदार शतक जड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कोहली का 58 बॉल में शतक
कोहली ने यहां अपने आईपीएल कैरियर का 9वां शानदार शतक जड़ा। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने शानदार वापसी करते हुए यादगार पारी खेली। वैभव अरोड़ा की फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर उन्होंने एक रन लिया और शतक तक पहुंचे। इसके बाद कोहली ने सिर्फ बल्ला उठाकर अभिवादन स्वीकार किया, जबकि डगआउट में मौजूद उनके साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
ऐसी रही RCB की पारी
193 के रनचेज में RCB को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा। जो 15 रन कार्तिक त्यागी की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जम गए। हालांकि 39 रन पर वो आउट हो गए। उनको भी कार्तिक ने आउट किया। दोनों के बीच 92 रनों की पार्टनरशिप हुई। इसके बाद आए रजत पाटीदार 11 रन बनाकर सुनील नरेन की फिरकी में फंस गए। जब आरसीबी जीत की दहलीज पर थी तो मनीष पांडे ने टिम डेविड का बेहद शानदार कैच पकड़ लिया। यह विकेट कार्तिक त्यागी ने लिया।
कोलकाता की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में कोलकाता की पारी की शुरुआत खराब रही और फिन एलन भुवनेश्वर कुमार (18) की स्विंंग के जाल में फंसकर विकेट के पीछे जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे। कुछ देर बाद ही अंजिक्य रहाणे (19) जोश हेजलवुड की गेंद पर उनको ही कैच दे बैठे। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन संभलकर खेले और दोनों ने 68 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन रसिक सलाम डार की गेंद पर कैमरन ग्रीन 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए। अंत में आकर रिंंकू सिंंह (49 नाबाद) ने अंगकृष (71) के साथ शानदार पार्टनरशिप की।
- ICC Test Rankings May 2026: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से मिला बांग्लादेश को बड़ा फायदा.. इन खिलाड़ियों के टेस्ट रैंकिंग में आया उछाल, दी थी इतने रनों से शिकस्त
- CM Yogi Adityanath News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, परिजनों के लिए कही ये बात
- Xiaomi 17 Max: 8000mAh बैटरी वाला Xiaomi का धांसू 5G फोन टीज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!
- UP Crime News: साली के साथ किया ये कांड, फिर जीजा ने कर ली आत्महत्या, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

Facebook


