Yamuna Expressway Accident News: तेज रफ़्तार ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर मारी कार को टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम

Yamuna Expressway Accident News: गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Yamuna Expressway Accident News: तेज रफ़्तार ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर मारी कार को टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम

Yamuna Expressway Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: August 31, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: August 31, 2026 9:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
  • पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Yamuna Expressway Accident News: नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर लगा अवरोधक तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया जिससे कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सबौता इंटरचेंज के पास हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अवरोधक तोड़कर एक्सप्रेसवे की दूसरी ओर पहुंच गया और आगरा से दिल्ली की ओर आ रही एक कार से टकरा गया। कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक कार को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। (Yamuna Expressway Accident News)

एक्सप्रेसवे पर पर लगा लंबा जाम

Yamuna Expressway Accident News: संतोष कुमार ने बताया कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक छोटा मालवाहक वाहन भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता, डी. एन. पांडेय और उनके पुत्र आयुष पांडेय तथा राजस्थान के धौलपुर निवासी कार चालक विजय सिंह के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.