उप्र: पचास लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उप्र: पचास लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उप्र: पचास लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: September 9, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: September 9, 2026 5:39 pm IST

सहारनपुर (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के मण्डी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक तस्कर को 50 लाख रुपये मूल्य की 250 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मण्डी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर जीशान को पुराना कलसिया मार्ग पर जे. वी. जैन इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि जीशान के खिलाफ एक मामला दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में