उप्र: सभी 75 जिलों में तैयार हो रही ‘साइबर विशेषज्ञों’ की टीम

उप्र: सभी 75 जिलों में तैयार हो रही ‘साइबर विशेषज्ञों’ की टीम

उप्र: सभी 75 जिलों में तैयार हो रही ‘साइबर विशेषज्ञों’ की टीम
Modified Date: April 17, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: April 17, 2026 4:49 pm IST

लखनऊ, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी 75 जिलों में ‘साइबर विशेषज्ञों’ की टीम तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिसिंग को आधुनिक और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच चरणों में 500 विशेषज्ञ तैयार करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है और अब तक 300 विशेषज्ञ प्रशिक्षित किए जा चुके हैं जबकि शेष दो बैचों का प्रशिक्षण शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इस पहल की विशेषता यह है कि प्रशिक्षित अधिकारी अपने-अपने जिलों और कमिश्नरेट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे।

बयान के मुताबिक, वे कार्यशालाओं के माध्यम से आरक्षी से लेकर निरीक्षक स्तर तक के कर्मियों को क्राइम सीन प्रबंधन, साइबर फॉरेंसिक, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण और वैज्ञानिक जांच के तरीकों की जानकारी देंगे।

संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी. के. गोस्वामी ने बताया कि तीन बैचों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है जबकि चौथा बैच 27 अप्रैल से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि यह पहल राज्य में फॉरेंसिक आधारित पुलिसिंग को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में