उप्र : आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राएं हुईं लापता, मुकदमा दर्ज

उप्र : आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राएं हुईं लापता, मुकदमा दर्ज

उप्र : आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राएं हुईं लापता, मुकदमा दर्ज
Modified Date: September 22, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: September 22, 2026 2:37 pm IST

गाजीपुर (उप्र), 22 सितंबर (भाषा) गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम को कथित रूप से लापता हो गयीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शहर से सटे छावनी लाइन में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार की शाम आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं सोनी और राधिका के लापता होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि दोनों छात्राओं की तलाश की गयी लेकिन नहीं मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

सूत्रों ने बताया कि लापता छात्राओं की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में