उप्र : बिजली के खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
उप्र : बिजली के खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
प्रतापगढ़ (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखपाल नगर मोड़ के पास बुधवार रात अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पांडे ने कहा कि मोटरासाइकिल सवार जसवीर (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज (30) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पांडे ने बताया कि दोनों युवक लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज जरैया गए थे और वहां से घर लौट रहे थे।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक

Facebook


