उप्र : शामली में पति से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या
उप्र : शामली में पति से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर, 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र में पति के साथ कथित तौर पर हुए झगड़े के बाद एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि थाना भवन क्षेत्र के रशीदगढ़ गांव में रविवार रात प्रमिला (35) नामक विवाहिता ने अपने पति मोनू के साथ पारिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों के अनुसार प्रमिला का कथित रूप से किसी अन्य पुरुष से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर उसका अपने पति से काफी झगड़ा हुआ था।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


