उप्र : बहुमंजिला इमारत से गिरकर युवती की मृत्यु

उप्र : बहुमंजिला इमारत से गिरकर युवती की मृत्यु

उप्र : बहुमंजिला इमारत से गिरकर युवती की मृत्यु
Modified Date: February 26, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: February 26, 2026 12:28 pm IST

मथुरा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) मथुरा जिले में वृंदावन की एक बहुमंजिला इमारत में रह रही दिल्ली की मूल निवासी एक युवती की अपने फ्लैट की खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई।

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक पीतम पाल सिंह ने बताया कि यह घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की है, जहां इमारत की नौवीं मंजिल से गिरने से रितिका गोयल (20) नामक युवती की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रितिका मूलत: दिल्ली की निवासी थी और कई वर्षों से अपनी मां रेखा गोयल व बहन के साथ श्रीकृष्णम शरणम सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में रह रही थी।

सिंह के मुताबिक, रितिका बालकनी के साथ वाले कमरे में खिड़की के सहारे बैठी थी और शायद उसे याद नहीं रहा कि वहां कांच नहीं लगा है और पर्दे से टेक लगाने के प्रयास में वह नीचे जा गिरी।

सिंह ने बताया कि युवती के गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे सोसायटी के लोग उसे तुरंत रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में