उप्र : बलिया में टंकी के अचानक फटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

उप्र : बलिया में टंकी के अचानक फटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

उप्र : बलिया में टंकी के अचानक फटने से महिला की मौत,  पति गंभीर रूप से घायल
Modified Date: February 16, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: February 16, 2026 8:42 pm IST

बलिया, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वाहनों में हवा भरने में प्रयुक्त टंकी के सोमवार को अचानक फटने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई जबकि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोपहर बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित केवरा गांव में रवि कुमार वर्मा की दोपहिया व चार पहिया वाहनों में हवा भरने की दुकान पर वाहनों में हवा भरने में प्रयुक्त टंकी जोरदार धमाके के साथ अचानक फट गई। इस हादसे में रवि (40) और उसकी पत्नी रेनू देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रेनू देवी की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्‍होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द

रवि कांत


लेखक के बारे में