वेतन न मिलने से क्षुब्ध कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया
वेतन न मिलने से क्षुब्ध कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया
चंदौली (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में वेतन ना मिलने से क्षुब्ध चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी ने बुधवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
हालांकि, शिक्षकों की सूझबूझ के चलते यह हादसा टल गया। सूचना मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संतोष कुमार मिश्र (50) कॉलेज में परिचारक के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को सुबह करीब 10 बजे कॉलेज पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने यह कदम उठाया।
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिचारक संतोष कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर गड़बड़ी की बात सामने आने पर यह मामला पिछले 12 वर्षों से अदालत में लंबित है। उन्होंने बताया कि परिचारक संतोष और कॉलेज प्रशासन दोनों ही इसमें अब तक अदालत में पेश नहीं हुए हैं।
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास इस तरह के कुल 35 मामले हैं जिनकी वह समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान परिचारक संतोष कुमार मिश्रा के मामले की भी जांच शुरू होने की जानकारी उन्हें (मिश्रा) मिली थी जिसको लेकर वह तनाव में थे।
वेतन नहीं मिलने का दावा खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संतोष को जून 2026 तक का वेतन मिल चुका है।
भाषा सं राजेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


