UPTET 2026 Exam: शिक्षक बनने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरु होगी आवेदन की प्रक्रिया, जानें कब होगा एग्जाम
UPTET 2026 Exam: शिक्षक बनने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरु होगी परीक्षा, 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू
- यूपीटीईटी-2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
- आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026
- परीक्षा तिथियां 2 से 4 जुलाई 2026 निर्धारित
लखनऊ: UPTET 2026 Exam उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन शुक्रवार को जारी कर दिया। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बार की परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
UPTET 2026 Exam आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से इस बार ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। अब अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। वहीं अभ्यर्थियों को एक मई 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। आयोग का ध्यान योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: बंगाल में चुनावी जंग, दीदी ने लिए 10 संकल्प!… ममता के मेनिफेस्टो में ‘जीत’ का मंत्र, क्या TMC का किला भेद पाएगी भाजपा
- Raigarh Bilaspur Reservoir News : अचानक टूटा जलाशय का गेट, NH-49 पर मचा हड़कंप! सड़क बनी नदी, वाहनों की लंबी कतारें, देखें पूरा मंजर
- शह मात The Big Debate: आखिर खत्म हुआ ‘सेस’.. लेकिन सियासत अब भी शेष!… सदन में पास हुआ जनता को राहत देने वाला विधेयक, शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

Facebook


