उप्र: निर्माणाधीन इमारत में निर्माण सामग्री के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत

उप्र: निर्माणाधीन इमारत में निर्माण सामग्री के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत

उप्र: निर्माणाधीन इमारत में निर्माण सामग्री के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत
Modified Date: April 30, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: April 30, 2026 4:41 pm IST

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी और निर्माण सामग्री का एक हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे विभूतिखंड थाना क्षेत्र में ‘नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन’ की इमारत के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, कुछ मजदूर बेसमेंट में काम कर रहे थे कि तभी अचानक मिट्टी और निर्माण सामग्री का एक हिस्सा दो मजदूरों पर गिर गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, अग्निशमन दल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, मलबे में फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाल कर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36) नाम के श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायल हुए दूसरे मजदूर तुलसीराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में