उप्र : हाथरस में दो मई से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

उप्र : हाथरस में दो मई से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

उप्र : हाथरस में दो मई से लापता युवक का शव मिला,   हत्या की आशंका
Modified Date: May 9, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: May 9, 2026 7:43 pm IST

हाथरस, नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में इगलास रोड पर शनिवार को झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद किया गया, जो दो मई से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतक की पहचान गांव छौंड़ा निवासी हाशिम (23) के रूप में हुई है, जो दो मई से लापता था। वह दो मई से लापता था और सासनी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।

पुलिस के अनुसार, हाशिम दो मई को घर से लकड़ी लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद चार मई को परिजनों ने सासनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सीओ ने बताया कि शनिवार को इगलास रोड पर झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

माथुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में