उप्र: धार्मिक नारे लिखे कपड़े जलाने को लेकर मामला दर्ज
उप्र: धार्मिक नारे लिखे कपड़े जलाने को लेकर मामला दर्ज
सोनभद्र (उप्र) एक नवंबर (भाषा) जिले में ‘जय श्री राम’ और ‘ओम’ छपे हुए कपड़े को जलाने और पैरों से रौंदने के मामले में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो में एक युवक इस कृत्य में शामिल दिख रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में घोरावल निवासी प्रसून कुमार की तहरीर पर नाबालिगों के खिलाफ घोरावल थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं और कक्षा 11वीं और 10वीं के छात्र हैं। भाषा सं राजेंद्र नोमान
नोमान

Facebook


