Chhattisgarh Latest Crime News: छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात.. इस जिले में एक करोड़ रूपये के सोने-चांदी से भरा बैग उठा ले गया कोई.. पुलिस खंगाल रही CCTV के फुटेज
सरगुजा के सीतापुर में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान के बाहर से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Jewelry theft worth one crore in Sitapur Sarguja || IBC24 News File
- दिनदहाड़े करोड़ की ज्वैलरी चोरी।
- सीसीटीवी से तलाश तेज।
- व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी।
सरगुजा: जिले के सीतापुर में दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर बदमाश फरार हो गए। वारदात हाई स्कूल के पास स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स की है। (Jewelry theft worth one crore in Sitapur) बताया जा रहा है कि दुकान संचालक अरुण देव सोनी रोज की तरह जेवरों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। जैसे ही वह स्कूटी के पास बैग छोड़कर दुकान का शटर खोलने लगे, तभी दो अज्ञात बदमाश बैग उठाकर मौके से फरार हो गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
बैग में करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर होने का दावा किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दोनों संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
व्यापारियों में भारी नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। (Jewelry theft worth one crore in Sitapur) उनका कहना है कि इलाके में पहले भी कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक उनका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र: पालघर के एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी
भारत आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचा
आम लोगों के हित के लिए काम करें आयकर अधिकारी : सीतारमण
वॉशिंगटन पहले टेस्ट से बाहर, रेड्डी और हर्षित का श्रीलंका में खेलना संदिग्ध
बिहार: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
कच्चे तेल के दाम, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा

Facebook


