उप्र: मवेशियों से भरा ट्रक झांसी में दूसरे वाहन से टकराया, व्यापारी और छह पशुओं की मौत
उप्र: मवेशियों से भरा ट्रक झांसी में दूसरे वाहन से टकराया, व्यापारी और छह पशुओं की मौत
झांसी (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पशु मेले से मध्य प्रदेश के विदिशा ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक बुधवार को झांसी जिले में एक अन्य ट्रक से टकराया गया जिससे एक व्यापारी और छह दुधारू पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे पूंछ और सेसा के बीच हुई।
मौठ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शर्मा के अनुसार, लगभग आठ से दस व्यापारियों ने गोरखपुर में एक पशु मेले में कुछ दुधारू पशु खरीदे थे जिन्हें वे ट्रक के जरिये विदिशा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इस ट्रक ने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक (व्यापारी) की पहचान मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के निवासी 40 वर्षीय वीर सिंह पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में छह पशु (तीन भैंसें, दो गायें और एक बछड़ा) भी मर गए।
ट्रक में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।
भाषा सं जफर मनीषा संतोष
संतोष

Facebook


