उप्र : विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या
उप्र : विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या
संत कबीर नगर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) जिले के बेलहर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाद के बाद 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान गांव के निवासी राजू कन्नौजिया के रूप में हुई, जो मुंबई में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था।
एसपी के अनुसार, राजू का अपने भाई महेंद्र के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। बाद में, गांव के निवासी रामदास गुप्ता ने बीच-बचाव किया और राजू से बहस करने लगा।
एसपी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर धारदार हथियार से राजू पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने कहा कि राजू और गुप्ता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह घटना मंगलवार शाम को हुई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
भाषा सं जफर
मनीषा
मनीषा

Facebook


