सिंगापुर में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड-शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सिंगापुर में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड-शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 24 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिंगापुर में बिजनेस फेडरेशन सिंगापुर द्वारा उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड-शो के तहत आयोजित ‘बिजनेस लीडर्स संवाद’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी कारोबारी नेताओं को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में उनका निवेश सुरक्षित होगा।
उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि कारोबार की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश आपके सामने प्रस्तुत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के कारोबारी नेताओं से विभिन्न चरणों में संवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, ऊर्जा मंत्री व उद्यमियों के साथ परस्पर विकास की सम्भावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया है।
आदित्यनाथ ने कहा कि टेमासेक, जीआईसी, यूएससी, जीएसएस ग्रीन, सैप कोर्स, ब्लैक स्टोन इत्यादि संस्थाओं के चेयरमैन और सीईओ के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 34 से अधिक सेक्टोरल नीतियां हैं। सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण है। इन सभी के बीच सरकार ने प्रदेश में विश्व स्तरीय मूलभूत ढांचा भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के साथ ही सेवा क्षेत्र में भी अनन्त सम्भावनाओं को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।
भाषा
सलीम रवि कांत

Facebook


