उप्र: तेज बारिश के दौरान मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

उप्र: तेज बारिश के दौरान मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

उप्र: तेज बारिश के दौरान मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: August 11, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:11 pm IST

मेरठ, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान ढहने से मलबे में दबकर 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अमीर गार्डन इलाके में बारिश के दौरान एक मकान अचानक ढह गया, जिससे उसमें मौजूद लोग मलबे में दब गए।

पुलिस के मुताबिक, मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जैतून (80) की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में