उप्र : देवरिया में हत्या के आरोप में किशोर सहित चार लोग पकड़े गए
उप्र : देवरिया में हत्या के आरोप में किशोर सहित चार लोग पकड़े गए
देवरिया, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक किशोर के अलावा तीन अन्य लोगों को पकड़ लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार रेड्डी ने यहां बताया कि तरकुलवा क्षेत्र के फरेन्दहा पथरदेवा निवासी सुसंगती देवी ने सूचना दी थी कि एक जमीनी विवाद को लेकर पांच फरवरी की शाम को उसके रिश्तेदारों ने लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसके पति नरसिंह यादव और बहू सीमा देवी को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सीमा देवी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई।
इस मामले में पुलिस ने बाबूलाल यादव, हीरमती देवी, अनीता यादव और एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा
सं, जफर रवि कांत

Facebook


