UP Tourism Development Projects 2026 : UP में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट! 8 जिलों के 33 तीर्थ स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 79 करोड़

उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास को गति देते हुए 8 जिलों के 33 स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब 79.18 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना, मंदिर अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

UP Tourism Development Projects 2026 : UP में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट! 8 जिलों के 33 तीर्थ स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 79 करोड़

UP Tourism Development Projects 2026 / Image Source : X

Modified Date: June 16, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: June 16, 2026 11:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में 33 धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास कार्य शुरू।
  • परियोजनाओं पर 79.18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
  • सरकार का लक्ष्य मंदिर अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रोजगार बढ़ाना है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक स्वीकृत पर्यटन और धार्मिक विकास परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि आठ जिलों में 33 स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने कहा, ‘सरकार की प्राथमिकता ‘आस्था के साथ विकास’ है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा वहां बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।’

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई जिम्मेदारी

सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर मंदिर अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, ‘आठ जिलों में सभी 33 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 79.18 करोड़ रुपये से अधिक है।’

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.