उप्र : गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
उप्र : गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
सहारनपुर (उप्र), सात फरवरी (भाषा) सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोशित हिन्दू संगठनों और गोरक्षा समूहों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी
पुलिस ने बताया कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सरसावा-अंबाला राजमार्ग पर गोवंश के अवशेष रखकर सड़क को बाधित कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी-प्रथम अमित श्रीवास्तव ,पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल सहित 10 थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी- प्रथम अमित श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगो की मांग थी कि गोकशी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।
श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि गोकशी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और यातायात बहाल हुई।
श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी की अफवाह पर विश्वास न करें ।
भाषा सं जफर धीरज
धीरज

Facebook


