उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 88.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 88.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 88.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
Modified Date: May 23, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: May 23, 2026 7:40 pm IST

लखनऊ, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित मुंशी/मौलवी (माध्यमिक) तथा आलिम (उच्चतर माध्यमिक) बोर्ड परीक्षा में कुल 55,788 (88.26 प्रतिशत) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

एक बयान के मुताबिक छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा और कुल 29,229 छात्राएं जबकि 26,559 छात्र उत्तीर्ण हुए।

बयान में कहा गया है कि 94.30 प्रतिशत छात्राएं जबकि 85.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए।

बयान के मुताबिक माध्यमिक यानी मुंशी-मौलवी परीक्षा के लिए कुल 62,232 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 47,036 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 41,426 परीक्षार्थी सफल रहे।

बयान में कहा गया है कि माध्यमिक परीक्षा में भी छात्राओं के प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा और 21,407 छात्राएं (91.46 प्रतिशत) जबकि 20,019 छात्र (84.72 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

वहीं उच्चतर माध्यमिक यानी आलिम परीक्षा के लिए कुल 18,701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 16,175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 14,362 छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस परीक्षा में भी छात्राओं ने बाजी मारी।

भाषा जफर रवि कांत जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में