उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के लिए 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अभियुक्त सागर वर्मा उर्फ राम सागर वर्मा को मिहींपुरवा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार को मुर्तिहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में सात माह के मृत शिशु को जन्म दिया हालांकि परिजनों ने बदनामी के कारण चुपचाप शव को दफना दिया।
अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता की विवाहिता बहन घर पहुंची तो उसे पूरी बात पता चली, जिसके बाद उसने शनिवार को गांव के ही रहने वाले राम सागर के खिलाफ दुष्कर्म व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दफनाए गये नवजात बच्चे के शव को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला और उसका पोस्टमार्टम कराया।
भाषा सं सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


