उत्तर प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: January 29, 2024 / 11:10 pm IST
Published Date: January 29, 2024 11:10 pm IST

मेरठ (उप्र), 29 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक व्यक्ति पर अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र की 14 वर्षीय एक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी मां लखनऊ गई थीं। इसी बीच 15 जनवरी को पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर जहर देकर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस घटना के बाद से आरोपी रोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में लड़की की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है औक लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

पीड़ित बालिका ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर भी अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में