उप्र : बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने खुदकुशी की

उप्र : बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने खुदकुशी की

उप्र : बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने खुदकुशी की
Modified Date: September 3, 2023 / 12:58 pm IST
Published Date: September 3, 2023 12:58 pm IST

बलिया, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर कथित तौर पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र के कोईली मोहन ताल के किनारे रविवार तड़के नागेंद्र वर्मा (45) नामक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव मिश्र के मुताबिक, मृतक उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह खतरनाक बीमारी से ग्रस्त है, जिसके इलाज से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।

सुसाइड नोट में वर्मा ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में