उप्र: भदोही में मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर एक श्रमिक की मौत, दो घायल
उप्र: भदोही में मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर एक श्रमिक की मौत, दो घायल
भदोही (उप्र) 13 जनवरी (भाषा) भदोही जिले के गिरधर पुर गांव में श्रमिकों पर मिट्टी की एक दीवार गिर गई, जिससे उसके नीचे दबकर एक श्रमिक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ज्ञानपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार राय ने बताया की गिरधर पुर गांव में वनवासी श्रमिक एक जगह मिट्टी की खुदाई कर उसे ट्रैक्टर पर लाद रहे थे, जहां एक दस फुट ऊंची और करीब पंद्रह फुट लंबी कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और तीन मज़दूर दब गए।
कुमार ने बताया कि इस घटना में श्रमिक कत्तल वनवासी (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरिकेश ने कि बताया मृतक कत्तल वनवासी सहित सभी श्रमिक चकटोडर गांव की मुसहर बस्ती के रहने वाले थे।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


