उप्र: गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र: गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र: गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: July 12, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: July 12, 2026 12:15 am IST

गाजियाबाद, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल से सात साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (कार्यवाहक) प्रियाश्री पाल ने बताया कि नंदग्राम थाने को शनिवार को सूचना मिली कि निर्माणाधीन मॉल के अंदर एक बच्चे का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम को भी बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा।

पाल ने बताया, “पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।”

भाषा आनन्द जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में