उत्तर प्रदेश: एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश: एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश: एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 26, 2026 / 10:56 pm IST
Published Date: July 26, 2026 10:56 pm IST

हापुड़ (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले साल नौ जून को कर्मचारियों का वेतन लेकर जा रहे एक कम्पनी के कर्मी से 73 हजार रुपये की लूट के मामले में वांछित रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि वह लूट के मामले में काफी समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

भटनागर ने बताया कि रोहित शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ में हत्या, चोरी, लूट और डकैती समेत ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

भाषा सं. सलीम आशीष

आशीष


लेखक के बारे में