उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार कार से कुचलकर तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार कार से कुचलकर तीन लोगों की मौत
गाजीपुर (उप्र), आठ सितंबर (भाषा) जिले के जंगीपुर इलाके में ब़हस्पतिवार को सुबह तेज रफ्तार कार से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलवा गांव के पास अच्छेलाल यादव (45), विनोद सिंह यादव (40) और दिवाकर सिंह यादव (37) सुबह टहलने निकले थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
पुलिस के मुताबिक तीनों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं जफर धीरज
धीरज

Facebook


