उप्र : डिवाइडर से बेकाबू कार के टकराने से दो लोगों की मौत, चार जख्मी
उप्र : डिवाइडर से बेकाबू कार के टकराने से दो लोगों की मौत, चार जख्मी
कौशांबी (उप्र), 13 मई (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो तथा चार अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 12 और 13 मई की दरम्यानी रात लगभग साढ़े 12 बजे सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर कमासिन गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी जिससे उस पर सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान अमर सिंह (36) राहुल पटेल (32) की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा

Facebook


