उप्र: मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
उप्र: मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
मथुरा, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उसके साथी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
छाता क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने बताया कि दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर नरी-सेमरी गांव के फ्लाईओवर के नीचे वृंदावन में ईंटें पहुंचाकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक विष्णु (30) व उसका साथी अंसार (24) ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया हालांकि ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


