उत्तर प्रदेश : दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश : दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
भदोही (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से मुंबई के लिये निकले दो लोगों की सोमवार को भदोही में रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुभाष प्रसाद खरवार (49) और विपिन कुमार गौतम (25) मुंबई जाने के लिए जौनपुर जिले के मड़ियाहू इलाके से निकले थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह इंदिरा मिल रेलवे क्रासिंग पर वाराणसी से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी।
सूत्रों के मुताबिक दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे खरवार के परिजनों ने बताया कि खरवार और गौतम मुंबई जाने के लिए जौनपुर से रविवार शाम को ही निकले थे।
पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं. सलीम धीरज
धीरज

Facebook


